भारत के महापुरूष 👍

0




महाराणा प्रताप 


पिता राणा उदय सिंह माता- जयवंता बाई जी, पत्नी- अजबदे, जन्म- 9 मई 1540 उत्तर दक्षिण भारत के मेवाड़ में हुआ था, मृत्यु- 29 जनवरी 1597, पुत्र- अमर सिंह, घोड़ा- चेतक

मुगल बादशाह अकबर और महाराणा प्रताप के बीच 18 जून, 1576 ई. को लड़ा गया था। अकबर और राणा के बीच यह युद्ध महाभारत युद्ध की तरह विनाशकारी सिद्ध हुआ था। ऐसा माना जाता है कि हल्दीघाटी के युद्ध में न तो अकबर जीते और न ही राणा हारे। मुगलों के पास सैन्य शक्त अधिक थी तो राणा प्रताप के पास जुझारू शक्ति की कोई कमी नहीं थी।










श्री गुरु गोविन्द सिंह

गुरु गोविंद सिंह सिख समुदाय के दसवें गुरु माने जाते हैं। जूलियन कैलेंडर के अनुसार 22 दिसंबर 1666 को पटना, बिहार में सतगुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था। खालसा पंथ की स्थापना करने वाले गुरु गोविंद का जन्म गुरु तेग बहादुर और माता गुजरी के यहां हुआ था। पटना साहिब (जन्म स्थल), आनंदपुर साहिब (गुरुद्वारा केशगढ़) आदि स्थानों पर गुरु गोविंद सिंह जयंती बेहद धूमधाम से मनाई जाती है। 1699 में बैसाखी के दिन ही उन्होनें खालसा पंथ की स्थापना की थी, सिखों के लिए ये महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। वह एक महान योद्धा, कवि, भक्त और अध्यात्मिक नेता माने जाते थे। गुरु गोविंद सिंह ने सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब की रचना को पूरा किया था। इसी के बाद उन्हें गुरु रुप में सुशोभित किया गया। गुरु गोविंद साहिब ने 17 वीं शताब्दी में शिक्षा देते हुए कई ऐसी बातें बताई जो आज भी हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं।











 स्वामी विवेकानंद
स्वामी विवेकानंद का जन्‍म 12 जनवरी 1863 को हुआ था. उनका जन्मदिन हर साल युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है.

स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्‍ण मठ, रामकृष्‍ण मिशन और वेदांत सोसाइटी की नींव रखी. 1893 में अमेरिका के शिकागो में हुए विश्‍व धार्मिक सम्‍मेलन में उन्‍होंने भारत और हिंदुत्‍व का प्रतिनिधित्‍व किया था. हिंदुत्‍व को लेकर उन्‍होंने जो व्‍याख्‍या दुनिया के सामने रखी, उसकी वजह से इस धर्म को लेकर काफी आकर्षण बढ़ा. वे औपनिवेशक भारत में हिंदुत्‍व के पुन: उद्धार और राष्‍ट्रीयता की भावना जागृत करने के लिए जाने जाते हैं.








 महात्मा गांधी
महात्मा गांधी को ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेता और 'राष्ट्रपिता' माना जाता है। इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। इनके पिता का नाम करमचंद गांधी था। मोहनदास की माता का नाम पुतलीबाई था जो करमचंद गांधी जी की चौथी पत्नी थीं। मोहनदास अपने पिता की चौथी पत्नी की अंतिम संतान थे।






 लाल बहादुर शास्त्री
जन्म: 2 अक्टूबर, 1904 निधन: 10 जनवरी, 1966

उपलब्धियां: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में मुख्य भूमिका, उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री गोविन्द वल्लभ पंत के संसदीय सचिव, पंत मंत्रिमंडल में पुलिस और परिवहन मंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल में रेलवे और परिवहन मंत्री, केन्द्रीय मंत्रिमंडल में परिवहन और संचार, वाणिज्य और उद्योग,1964 में भारत के प्रधान मंत्री बने













रानी लक्ष्मीबाई
जन्म: 19 नवम्बर 1828, वाराणसी, उत्तर प्रदेश मृत्यु: 18 जून 1858, कोटा की सराय, ग्वालियर

कार्यक्षेत्र: झाँसी की रानी, 1857 के प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगना













 राम मनोहर लोहिया
जन्म: 23 मार्च, 1910, अकबरपुर, फैजाबाद निधन: 12 अक्टूबर, 1967, नई दिल्ली

कार्य क्षेत्र: स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता











मंगल पांडे
जन्म: 30 जनवरी 1831, नगवा गांव, बलिया जिला निधन: 8 अप्रैल 1857, बैरकपुर, पश्चिम बंगाल

कार्य: सन् 1857 के प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रदूत







चंद्रशेखर आज़ाद
जन्म: 23 जुलाई, 1906 निधन: 27 फरवरी, 1931

उपलब्धियां: भारतीय क्रन्तिकारी, काकोरी ट्रेन डकैती (1926), वाइसराय की ट्रैन को उड़ाने का प्रयास (1926), लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए सॉन्डर्स पर गोलीबारी की (1928), भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के साथ मिलकर हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातंत्रसभा का गठन किया





भगत सिंह

जन्म: 27 सितम्बर, 1907 निधन: 23 मार्च, 1931

उपलब्धियां: भारत के क्रन्तिकारी आंदोलन को एक नई दिशा दी, पंजाब में क्रांति के सन्देश को फ़ैलाने के लिए नौजवान भारत सभा का गठन किया, भारत में गणतंत्र की स्थापना के लिए चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातंत्र संघ का गठन किया, लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए पुलिस अधिकारी सॉन्डर्स की हत्या की, बटुकेश्वर दत्त के साथ मिलकर केन्द्रीय विधान सभा में बम फेका


Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*