Shraddha Case: Shraddha murder accused Aftab's van attacked with a sword,

0






श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पर तलवार से हमले की कोशिश, हिन्दू सेना ने ली जिम्मेदारी


श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पर तलवार से हमले की कोशिश की गई है.श्रद्धा वाकर का हत्यारोपी आफताब रोहिणी एफएसएल लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए लाया गया था.
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पर तलवार से हमले की कोशिश की गई है.श्रद्धा वाकर का हत्यारोपी आफताब रोहिणी एफएसएल लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए लाया गया था. हिन्दू सेना के सदस्यों ने किया हमला.पुलिस को निकालनी पड़ी बंदूक.रोहिणी एफएसएल लैब के बाहर हमला. हिन्दू सेना के गिरफ्तार सदस्यों का कहना है कि वो सुबह 8 बजे से ही आफताब पूनावाला का इंतजार कर रहे हैं. हमलावरों का कहना है कि आफताब जेल में भी जाएगा तो वहां भी उस पर हमला करेंगे. उस पर गोलियों से भून देंगे. हमले के वक्त पूनावाला को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए रोहिणी एफएसएल लैब ले जाया जा रहा था. हमलावरों ने जब पुलिस वैन पर तलवार चलाईं तो एक पुलिसकर्मी ने पिस्तौल निकाल ली. दिल्ली के अन्य पुलिसकर्मियों भी जमा हुए तो हमलावरों को काबू में किया गया.


Assault on Aftab: आफताब पर तलवार से हमले की कोशिश, हमलावर बोले-श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाले के 70 टुकड़े करेंगे

Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*